बेमेतरा
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बेमेतरा, 5 जून। ग्राम खंडसरा में अज्ञात हिंसक पशु के हमले से पशुपालक को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना में ईश्वर मांडवी के कोटे में बंधी 18 बकरियां और एक खरगोश की मौत हो गई। जिससे गांव में दशहत और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार यह इस तरह के पहले घटना नहीं है, इससे पहले भी किसान की तीन बकरियां को इसी तरह के अज्ञात पशु ने मार डाला था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उस समय सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह 15 दिन के भीतर दूसरी ऐसी घटना है।
ताजा घटना के बाद प्रवाहित पशुपालक ईश्वर मंडावी ने पशु चिकित्सा विभाग में से मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराने और हमलावर पशु की पहचान करने की मांग की है।
हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया, जिससे हमले के वास्तविक कर्म का पता नहीं चल सका। लगातार हो रही इस घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल लगातार गहराता जा रहा है। लोग रात भर अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
जानवर की पहचान जरूरी
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर अज्ञात पशु की पहचान करने, प्रभावित पशुपालक को मुआवजा देने तथा लापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
पशु चिकित्सा अधिकारी पिंगला भट्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है मैं अभी खंडसरा जा रही हूं। इसके बाद भी कुछ बता पाऊंगी। फिर हाल पूरे गांव में दशहत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण अपने पशुधन की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं।


