बेमेतरा
अकोला केंद्र में उल्लासपूर्ण वातावरण में उल्लास परीक्षा सम्पन्न
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बेमेतरा, 24 मार्च । शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में रविवार को उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही। सभी उत्साह से परीक्षा में भाग लिए। केन्द्राध्यक्ष हिम कल्याणी सिन्हा, पर्यवेक्षक हेमलता ठाकुर एवं गौरी साहू स्वयं सेवी शिक्षक मौजूद रही। साजा बीईओ निलेश चन्द्रवंशी एवं सीएसी हरि केडिया परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किये एवं परीक्षार्थियों से बातचीत किये। इस अवसर पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू मेश्राम, शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष जगाधर साहू, सदस्य रामकुवर ध्रुव, मितानिन दूरपत विश्वकर्मा उपस्थित रही और परीक्षा में बैठने हेतू लोंगो को जागरूक करने में सहयोग प्रदान किये।
सास बहू ने एक साथ दिलाया साक्षरता परीक्षा
शासकीय नवीन प्राथमिक शाला वार्ड क्रं 4 बेमेतरा में उल्लास नवभारत महापरीक्षा अंतर्गत 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान 22 मार्च 2026, दिन रविवार को आयोजित की गई। भारत वर्ष में शिक्षा की रोशनी कभी ना स्कूल जाने वाले चेहरे को भी रोशन किया है। चंपा बाई साहू(साँस) - धनेश्वरी साहू (बहू) परीक्षा में बैठकर खुश हो गई। साँस -बहू सहित रिश्तेदारों के बीच बढ़ती दूरी को जोड़ने में शिक्षा अति आवश्यक है। इस अवसर पर केन्द्राध्यक्ष नीलावती साहू, पर्यवेक्षक में सविता जायसवाल एवं संतोष कुमार साहू, शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहें।


