बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 8 मार्च। ग्राम मनोधपुर में जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थी चंदन सिंह जांगड़े की शिकायत के अनुसार 5 मार्च को आरोपियों ने एक राय होकर उनके पुत्र साहिल जांगड़े और अजय भारती पर हत्या की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया था। इस हमले में पीडि़ता के गर्दन, पेट और हाथ पर गंभीर चोटे आई, जिसके बाद पुलिस ने बीऐनएस की धारा 109 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने की एक विशेष टीम गठित की गई। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक द्वारका प्रसाद देशलहरा और उसकी टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दबीश दी और चारों नामजद आरोपी तेजप्रकाश उर्फ राज महिलांग (25), खुमेंद्र उर्फ कृष्णा (21), डाजील महिलांग (18) और जगदीश उर्फ जग्गी (20) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया।