बेमेतरा

मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत, पत्नी-बेटा घायल
24-Feb-2026 8:38 PM
मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत, पत्नी-बेटा घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 24 फरवरी।
ग्राम छेरकापुर में  मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत हो गई,वहीं पत्नी एवं बेटा घायल हो गए।
खेत में काम कर रहे श्रीराम यादव (55),अहिल्या बाई (50), राजकुमार यादव (35) पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में श्रीराम यादव की मौत हो गई, जबकि अहिल्या बाई एवं राजकुमार घायल हो गए, उनका उपचार नवागढ़ अस्पताल में जारी है।
घायल राजकुमार ने बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक बाज ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया। इससे उग्र मधु मक्खियों ने इन तीनों पर हमला कर दिया। इसके बाद जान बचाने तीनों ने अलग-अलग दिशा में भागे। अहिल्या बाई पावर पंप हाउस में जाकर छिप गई। राजकुमार गांव की ओर दौड़ लगाते चला गया। श्रीराम यादव गेहूं की खेत से आगे नहीं निकल पाया। उस पर इतने डंक मारे कि वह मौके पर ही मूर्छित हो गया।
राजकुमार गांव में जाकर स्थिति को बताया और गांव वालों को साथ ले कर आया तो गांव वालों ने देखा कि राजकुमार के पिता गेहूं की खेत में अचेत पड़े हैं। उसे उसी अवस्था में नवागढ़ अस्पताल लेकर आए जहां स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व श्रीराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल राजकुमार एवं उसकी माता की नवागढ़ अस्पताल में उपचार जारी है।


अन्य पोस्ट