बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 5 जनवरी। पंजाब लुधियाना में 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल क्रीड़ा, गतका का खेल का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर 6 से 11 जनवरी तक होना है। इसमें बालक, बालिका अंडर-19 प्रतिभागी शामिल होंगे।
इस आयोजन से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की दोनों बालिकाओं दुर्गा गायकवाड़ तथा चांद चतुर्वेदी का गतका खेल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हंै। इस आयोजन से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका भारती घृतलहरे के द्वारा दोनों बेटियों की आरती कर, तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर जीत के लिए आशीर्वाद देकर पंजाब के लिए रवाना किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक, अजय कुमार वर्मा तथा सेवानिवृत्त खेल प्रशिक्षक जी.एस.राजपूत उपस्थित रहे एवं बच्चों को आशीर्वाद दिया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर अधीक्षिका भारती घृतलहरे, शिक्षिकाओं ममता गुरुपंच, राजकिरण मिश्रा, गायत्री साहू विजयलक्ष्मी परगनिया, स्टाफ सावित्री यादव, दीप्ति नवरंगे, अनीता साहू, नेहा वर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित किया।


