बेमेतरा

कार पलटी, मां की मौत, बेटा घायल
03-Jan-2026 3:54 PM
कार पलटी, मां की   मौत, बेटा घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 3 जनवरी। नवागढ़  मार्ग में सडक़ दुर्घटना में मां की मौत व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक रोहणी साहू (50) दुर्गा के वार्ड 17 मोहन नगर थाने की निवासी थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने कार से दुर्ग वापस लौट रहे मां-बेटा ग्राम अंधियारखोर के पास सडक़ हादसे के शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद कार तीन बार पलटी है, जिससे कार चला रहा अशोक साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसके साथ बैठी महिला मां रोहिणी साहू पति माखन साहू दुर्ग निवासी को गंभीर चोटे आई थी। हादसे के बाद दोनों को लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद महिला की मौत होने की पुष्टि की। वहीं घायल युवक अशोक का प्राथमिक उपचार करने के बाद रायपुर रिफर किया गया है। वहीं मृतक के शव को मरच्युरी में रखा गया है।

दुर्ग से आए थे गृह प्रवेश में शामिल होने

बताया गया कि दोनों मां-बेटे दुर्ग के निवासी है, जो अपने रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नवागढ़ आए थे। नवगढ़ में कार्यक्रम होने के बाद वापस दुर्ग रवाना हुए थे कि दोनों हादसे का शिकार हो गए। हादसे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घायल का बयान दर्ज नहीं हो पाया है। जिससे दुर्घटना की वजह  सामने आ सके। सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही प्रारंभ कर दिया है। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई।


अन्य पोस्ट