बेमेतरा

2 करोड़ से दुर्ग रोड पर बनेगा नाला, जल भराव से मिलेगी मुक्ति
03-Jan-2026 3:43 PM
2 करोड़ से दुर्ग रोड पर बनेगा नाला, जल भराव से मिलेगी मुक्ति

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

बेमेतरा, 3 जनवरी। दो  करोड़ रुपए के नाला निर्माण की स्वीकृति के बाद अब दुर्ग रोड में जल भराव से निजात मिलेगी। उल्लेखनीय है कि दुर्ग रोड पर कई वार्डों के नाली का गंदा पानी भराव हो रहा है। निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रशासन के भी हाथ बने हुए थे। अब नाला निर्माण के साथ प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा की दुर्ग रोड पर जल भराव की स्थिति ना बने। यहां वाहनों की आवाजाहि से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को टेंडर ओपन होने के साथ करीब 15 दिनों के भीतर नाला निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

इंजीनियर भोला पटेल से मिली जानकारी के अनुसार नाला की लंबाई करीब 2200 मीटर चौड़ाई और गहराई 1 मीटर होगी। नाली का निर्माण शहर के गौरवपथ से शुरू होकर ग्राम पंचायत कंतेली की सरहद तक होगी। नाली के गंदे पानी की निकासी की समस्या से चार से पांच वार्ड के हजारो वार्डवासी प्रभावित है। अब नाना निर्माण से उन्हें काफी राहत मिलेगी।

 

जल्द ही समस्या से मिलेगी मुक्ति

स्थल के निरीक्षण व कंस्ट्रक्शन साइट के मोयना के लिए नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा मौके पर पहुंचे। यहां मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमेश कुमार वर्मा और इंजीनियर भोला पटेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। यहां पालिका के टीम ने जल भराव के कारण व पानी की निकासी की उचित व्यवस्था को लेकर मौका निरीक्षण किया। प्रभावित वार्ड वासियों को आश्वासन दिलाया कि जल्द ही समस्या से निजात मिलेगी।


अन्य पोस्ट