बेमेतरा

सरकार ने मांगें नहीं मानी तो होगा अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल
31-Dec-2025 4:10 PM
सरकार ने मांगें नहीं मानी तो होगा अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 31 दिसंबर।  कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर महंगाई भत्ता, डीए एरियर्स, वेतन विसंगति, चार स्तरीय समयमान वेतनमान, प्रथम नियुक्ति दिनाँक से सेवा अवधि की गणना, 300 दिन अर्जित अवकाश नगदीकरण, कैशलेस सुविधा सहित मोदी की गारंटी के 11 सूत्रीय मांगों को लेकर के जिला मुख्यालय जयस्तम्भ चौक धरना स्थल में जिले के फेडरेशन से सम्बद्ध जिले के विभिन्न संगठनों के कर्मचारी, अधिकारियों द्वारा 3  दिवसीय धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन भी जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

 

चूंकि 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में हमारी उक्त मांगों को शामिल किया था और वादा किया था कि राज्य में यदि बीजेपी की सरकार सत्ता में आएगी तो राज्य के कर्मचारी, अधिकारियों को उक्त सभी मांगों का निराकरण किया जाएगा। किन्तु भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आते ही अपने वादे से मुकर गई। और हमें अपनी मांगों के लिए सडक़ की लड़ाई लडऩे हेतु बाध्य होकर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन में शामिल विभिन्न कर्मचारी, अधिकारी संगठनों के वक्ताओं द्वारा सरकार को कोसते हुए चेताने का प्रयास किया गया, साथ ही कहा गया कि सरकार यदि हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो भविष्य में हम अनिश्चित कालीन आंदोलन में जाने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की ही होगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से फेडरेशन के जिला संयोजक अश्वनी बेनर्जी, महासचिव नानक साहू, के.एस.परते मीडिया प्रभारी, तृतीय वर्ग के प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, प्रांतीय सचिव संतोष नामदेव, जी एल खुटियारे, बलदाऊ पटेल, हितेन्द्र सिन्हा जिलाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ,राजेश जायसवाल, टी डी जांगड़े, योगेंद्र भार्गव, नलेश्वर साहू जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, एस पी कोषले, सुधीरहरि श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष लिपिक संघ, ईश्वरलाल साहू, के पी तिवारी जिलाध्यक्ष पेंशन फेडरेशन, कमलेश सिंह बिसेन प्रधान पाठक संघ, होरीलाल तिवारी, डाइट प्राचार्य जे के घृतलहरे, उप प्राचार्य डॉ कमल कपूर बंजारे, आर के वर्मा जिलाध्यक्ष पेंशन फोरम, राजपुरोहित ब्लॉक संयोजक साजा, विजय डोरे स्वास्थ्य विभाग, राजेंद्र कुमार घृतलहरे वाहन चालक संघ, विजय बघेल, वैष्णव साजा, लालसिंह ठाकुर,सौरभसिंह नगरपालिका, बबलू चन्दरिया, कमलेश शर्मा जिलाध्यक्ष राजस्व निरीक्षक, राजेश कुमार ठाकुर, चद्रमोली त्रिपाठी जिलाध्यक्ष सचिव संघ, राजेश सोनी पटवारी संघ, केहरसिंह साहू पंचायत सचिव, प्रेमप्रकाश तिवारी आर आई, निर्जल डिंडोरे जिलाध्यक्ष पटवारी संघ, भूपेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र जायसवाल, विजेन्द्र वर्मा, सुरेश वर्मा, चंद्रकांता अनंत, सुरेखा सोनी, गोपाल साहू, मेघनाथ वर्मा, वीरेन्द्र यादव व्यवस्थापक, साजिदा शेख, संतोषी रात्रे, रीता तिवारी, पूर्णिमा देवांगन, रुखमणी ठाकुर, पदमा मरकाम, मिथिला अहिरवार, केसर ठाकुर सहित भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट