बेमेतरा

कबड्डी युवाओं में अनुशासन, साहस, टीम भावना और आत्मविश्वास पैदा करता है-योगेश
30-Dec-2025 3:45 PM
कबड्डी युवाओं में अनुशासन, साहस, टीम भावना  और आत्मविश्वास पैदा करता है-योगेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 30 दिसंबर।  ग्राम खमतराई में एक दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं पारंपरिक मंड़ई मेला का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ इस खेल एवं सांस्कृतिक आयोजन में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए।

 कार्यक्रम का आयोजन युवा आदर्श क्लब एवं समस्त ग्रामीण खमतराई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जबकि अनुराग धारा छत्तीसगढ़ लोक कला मंच की प्रस्तुति ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। खिलाडिय़ों में दिखा जबरदस्त जोश, ग्रामीणों की उमड़ी भारी भीड़ कबड्डी प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से आई टीमों ने अपने दमखम, रणनीति और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाडिय़ों के उत्साह, दर्शकों के जयकारे और खेल भावना से भरा माहौल देखने लायक था मंड़ई मेले में ग्रामीण संस्कृति, खानपान और पारंपरिक रंग पूरे आयोजन को जीवंत बना रहे थे। उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए और सभी खिलाडिय़ों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया इस अवसर पर अवधेश चंदेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रदीप राजपूत, पुरुषोत्तम यादव, गोस्वामी, अजय साहू, पितांबर साहू, पहलाद सारथी, लोकेश यादव, सुमन पाटिल, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कबड्डी हमारे गांव, मिट्टी और संस्कारों का खेल है। कबड्डी केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारे गांव, हमारी मिट्टी और हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ खेल है। यह खेल युवाओं में अनुशासन, साहस, टीम भावना और आत्मविश्वास पैदा करता है। आज के डिजिटल युग में ऐसे ग्रामीण खेलों को जीवित रखना बहुत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा खेलकूद से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है जो युवा खेल मैदान में मेहनत करना सीखता है, वही जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ता है। ऐसे आयोजन गांव के युवाओं को गलत रास्तों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। ग्रामीण संस्कृति और खेल प्रतिभा को मिला मंच आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और गांवों में आपसी भाईचारे, एकता और उत्साह को मजबूत करते हैं।


अन्य पोस्ट