बेमेतरा
सरदा एवं भिंभोरी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठकें
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 28 दिसंबर। भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी द्वारा शरदा एवं भिंभोरी में महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार, नई कार्यकारिणी संरचना एवं बूथ स्तर पर संगठन सशक्तिकरण के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। सरदा स्थित रजक कृषि केंद्र में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी का स्वागत किया, वहीं भिंभोरी नगर पंचायत स्थित साहू समाज के माता कर्मा भवन में महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।
बैठक के दौरान प्रज्ञा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और मातृ वंदना योजना को ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वाभिमान का बड़ा वरदान ’ बताया।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने न केवल घरपरिवार की सेहत सुधारी है, बल्कि महिलाओं के जीवन में आर्थिक और सामाजिक बदलाव भी लाया है। उन्होंने कहा कि यह भारत की महिलाओं का स्वर्णिम युग है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक संगठन की महिला इकाई का सदस्य होना स्वयं में गौरव और आत्मसम्मान की बात है। महिला मोर्चा चुनौती भी है और स्वयं को सिद्ध करने का सबसे बड़ा माध्यम भी। संगठन समय मांगता है जो महिलाएँ आगे बढक़र जिम्मेदारी स्वीकार करेंगी, उन्हें जिला एवं मंडल कार्यकारिणी में सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा।
आज महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक है। चाहे लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव। इसलिए महिला मोर्चा भाजपा की सबसे सशक्त शक्ति है और हम हर बूथ तक अपनी पकड़ मजबूत करेंगे।
प्रज्ञा ने स्पष्ट कहा कि महिला मोर्चा केवल पद का नाम नहीं, यह सेवा भाव, प्रतिबद्धता और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प है। सभी संगठनात्मक मंडलों में ग्राम पंचायत और बूथ स्तर पर महिलाओं को पार्टी की नीति-रीति से जोडऩा ही हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर सरदा मंडल में कल्याणी साहू, रंगिता साहू, संतोषी पुरैना, सावित्री साहू, पूर्णिमा मानिकपुरी , आमिन साहू, राधाबाई टंडन, मालती निषाद, अघन टंडन, गौरी नेताम, जया बाई साहू, महिला मोर्चा सदस्य लता साहू, चित्रेखा साहू, लीला साहू, सुरुज साहू, सुरेखा पाटिल, सुमन साहू, ज्योति मानस, लता देवांगन, अरुणा बाई साहू सहित बड़ी संख्या में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओ ने मोर्चा को मजबूत बनाने और महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने का संकल्प लिया इस दोनों बैठकों में दौरान प्रेमलता नेमा विशेष तौर पर उपस्थित रही।


