बेमेतरा

मोदी के आठ साल की सेवा सुशासन व गरीब कल्याणकारी योजनाएं रही- साय
13-Jun-2022 3:12 PM
मोदी के आठ साल की सेवा सुशासन व गरीब कल्याणकारी योजनाएं रही- साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 13 जून। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के 8 साल पूरे होने पर ग्राम जेवरी मे हितग्राही सम्मेलन मे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु साय पहुँचे।उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी सरकार के 8 साल को सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा मना रहीं है। केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रार्चा प्रसार जिनको योजनाओं का लाभ मिला है उन हितग्राहियों से भेंट मुलाकात कर उनका सम्मेलन किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्का मकान मिला,उज्जवला गैस योजना से गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन मिला, किसानो को हर साल 6 हजार कि राशि मिल रही है जो उनके खाते मे सीधे जाती है। आयुष्मान योजना से  पांच लाख तक गरीबों को मुफ्त इलाज जैसी कई योजना है जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक  अवधेश चंदेल , संध्या परघनिया, अजय राव ,विजय सिन्हा, प्रहलाद रजक, संजीव तिवारी,  दीपेश साहू, छोटु राम साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, महामंत्री डेरहा देवांगन, प्रबल ठाकुर, जितेंद्र यदु,शत्रुघन यदु, योगेश वर्मा, राजा पंडे, राहुल टिकहरिया ,राकेश मोहन शर्मा, विकास तंम्बोली, जितेंद्र साहू, लाल सिंह साहू, सूरज शुक्ला, पंचराम सरपंच जेवरी,पंचु वर्मा, नारायण वैष्णो, भागीरथी साहू, मोनू पाल, रामकुमार निषाद, मनहरन वर्मा, संतोष साहू, खेमू कुरे सरपंच बिजाभात, छमन पूरी गोस्वामी, लेख राम साहू उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट