बेमेतरा

आदर्श गौठान मोहतरा के कार्यों का निरीक्षण
05-Jun-2022 3:12 PM
आदर्श गौठान मोहतरा के कार्यों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 5 जून।
आदर्श गौठान मोहतरा का ब्लॉक स्तरीय संयुक्त टीम ने प्रज्ञा यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़ के निर्देशन में निरीक्षण किया। जहाँ कुल गोबर खरीदी 1706.97 क्विंटल एवं 580.80 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद का विक्रय किया जा चुका है। यहां के वर्मी कम्पोस्ट की क्वालिटी उत्तम एवं महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने का कार्य बहुत रूचि लेकर किया जा रहा है। जिससे इनको सीधा फायदा पहुंच रहा है एवं इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन की प्रशंसा करते हुए मल्टीएक्टिविटी के लिए स्व-सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया गया। गौठान ग्राम मोहतरा में ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजनांतर्गत औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने के लिए दाल मिल का प्रस्ताव पारित किया गया था, जो पूर्ण हो चुका है। कुछ दिनों में हमारे विखं. के सबसे पहले दाल मिल मोहतरा गौठान में स्थापित किया जाएगा, जिससे हमारे आसपास के कृषकों को अरहर, चना एवं अन्य दलहनी फसलों को प्रोसेस कर दाल बनाने में सहुलियत होगी। बाड़ी विकास अंतर्गत स्वसहायता समूह द्वारा भिण्डी फसल लगाई गई है और अन्य उद्यानिकी फसलों को लगाने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है।

इसी प्रकार पशुधन विकास विभाग द्वारा चारागाह की जुताई कर जल्द ही नेपियर घास की बुवाई की जाएगी। मत्स्य पालन विभाग द्वारा गौठान के आसपास के तालाबों में समूहों के माध्यम से मछली पालन का कार्य करवाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान प्रज्ञा यादव मु.कार्य. अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़, विजय कुर्रे सहायक शल्यज्ञ पशुधन विभाग , आर.के. चतुर्वेदी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी नवागढ़ , सुनील साहू मत्स्य निरीक्षक-नवागढ़ , विक्रम महिलांगे एवं जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट