बेमेतरा
नवागढ़ जनपद के नवपदस्थ कर्मचारी कुशवाहा गिरफ्तार
23-Apr-2022 2:45 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बेमेतरा, 23 अप्रैल। नवागढ़ जनपद में नवपदस्थ कर्मचारी को पुलिस ने शुक्रवार को नवागढ़ थाने में दर्ज अपराध के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। कर्मचारी कमलेश कुमार कुशवाहा को 21 अप्रैल को जिला पंचायत कार्यालय से जारी किए गए आदेश के तहत जनपद पंचायत साजा से मूल पदस्थापना स्थल नवागढ़ जनपद के लिए पदस्थ किया गया था, जिसके बाद शुक्रवार को सहायक ग्रेड-3 के तौर पर कार्यरत कर्मचारी को नवागढ़ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज अपराध में गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे