बस्तर
नगर मंडल भाजपा ने किया पौधारोपण
05-Jun-2021 8:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 5 जून। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा वृक्षारोपण करके संकल्प लिया गया। संकल्प में यह कहा गया कि हमारा मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। इस अवसर पर बृजेश सिंह भदोरिया, भोला झा, मनोहर दत्त तिवारी, संग्राम सिंह राणा, गणेश काले, प्रकाश झा, पार्षद सविता सुरेश गुप्ता, रोशन झा, अमर झा, सूर्यभूसंन सिंह, साकेत झा, बृजेश शर्मा, गुलाब सिंह एवम वार्डवासी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे