बस्तर
नगर मंडल महिला मोर्चा ने बांटे सेनेटाइजर व मास्क
01-Jun-2021 8:33 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 1 जून। भाजपा नगर मंडल महिला मोर्चा ने मंगलवार को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुगोविंद सिंह, छत्रपति शिवाजी वार्ड में घर-घर जाकर सेनेटाइजर एवं मास्क का वितरण किया।
महिला मोर्चा जिला प्रभारी लक्ष्मी कश्यप एवं नगर अध्यक्ष गीता नाग की उपस्थिति में वार्ड में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया। प्रभारी लक्ष्मी कश्यप ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु हमेशा मास्क पहनें, सेनिटाइजर का उपयोग करें, भीड़ वाले इलाकों में न जाएं।
अध्यक्ष गीता नाग ने कहा, 18 वर्ष एवं 45 वर्ष के ऊपर की भाई व बहनों से अपील करती हूँ कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस अवसर पर महिला मोर्चा महामंत्री कृष्णा राय,नगर मंत्री मंजुला धुव्र, महिला मोर्चा नगर मीडिया प्रभारी ममता सिंह राणा,संगीत मंडल महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे