बस्तर
वार्ड में बांटी गई किट
10-May-2021 8:22 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 10 मई। एक प्रयास संस्था द्वारा होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे लोगों को रविवार को रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड पर किट बांटा गया, इस किट में ऑक्सीमीटर, थर्मोमीटर, भाप लेने वाली मशीन, सैनिटाइजर एवं मास्क रखा गया है। यह किट मितानिनों के माध्यम से होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को एक प्रयास ग्रुप के सदस्यों की उपस्थिति पर बांटा जा रहा है। सदस्यों द्वारा लोगों को इससे क्या फायदे हैं। यह भी जाकर बताया जा रहा है और यह भी बताया जा रहा है कि होमआइसोलेशन के दौरान डॉक्टर के निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए एवं समय-समय पर तापमान और पल्स की जांच भी करनी चाहिए। किट वितरण में बृजेश सिंह भदोरिया, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, प्रकाश झा,सूरज केशरवानी,पी लोकेश राव, वसीम खान, राजेन्द्री महाराणा उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे