बस्तर

धुरगुड़ा में बस्तर ओलंपिक, विधायक किरण देव नेखिलाडिय़ों का बढ़ाया उत्साह
17-Nov-2026 9:48 PM
धुरगुड़ा में बस्तर ओलंपिक,  विधायक किरण देव नेखिलाडिय़ों का बढ़ाया उत्साह

\‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 17 नवम्बर। बस्तर संभाग में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोडऩे के उद्देश्य से आयोजित बस्तर ओलंपिक 2026 की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का जगदलपुर ब्लाक के ग्राम धुरगुड़ा के खेल मैदान में मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य समापन में विधायक  किरण देव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 विधायक किरण देव ने आयोजित इस प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। पुरुष वर्ग के कबड्डी एवं फुटबॉल के फाइनल मुकाबले का विधायक श्री देव एवं जनप्रतिनिधियों ने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उत्साहवर्धन किया। बस्तर ओलंपिक के जगदलपुर विकासखंड के समापन पर पहुंचे विधायक श्री देव का बस्तर के पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समापन अवसर पर विधायक किरण देव ने कहा-खेल भावना के साथ अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक किरण देव ने कहा-बस्तर ओलंपिक ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के हमारे युवाओं को अपनी खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। बस्तर ओलंपिक से स्थानीय खिलाडिय़ों को खेल में आगे बढऩे, अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

ज्ञात हो कि जगदलपुर ब्लॉक से बस्तर ओलंपिक में 27000 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया और जोन एवं ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता प्रतिभागियों का जिले के लिए चयन हुआ। यह आंकड़ा बताता है कि ग्रामीण अंचल में खेलों के प्रति कितनी रुचि और जागरूकता बढ़ी है। प्रतियोगिता के लिए जगदलपुर ब्लाक में 05 जोन बनाए गए थे। खिलाडिय़ों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, व्हालीबाल, फुटबॉल ,सहित विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। सभी स्पर्धाओं में खिलाडिय़ों ने शानदार जोश, उत्साह और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रामीण अंचल से आए खिलाडिय़ों की प्रतिभा देखकर अतिथि भी काफी प्रभावित हुए।

बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में विधायक श्री देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर पुरस्कार प्रदान किया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं का अवलोकन कर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 विधायक श्री देव ने खिलाडिय़ों के जोश, उत्साह और खेल कौशल की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने इन क्षेत्रों से आए खिलाडिय़ों के उत्साह, लगन और खेल के प्रति समर्पण की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन दूरस्थ अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य  बिंदु साहू, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष  पदलाम नाग, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुरुषोतम कश्यप सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और सीईओ जनपद पंचायत  वीरेंद्र बहादुर तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट