बस्तर

बस्तर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह आज
17-Nov-2026 9:46 PM
बस्तर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह आज

लोक कला और परंपराओं की बिखरेगी छटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर,17 नवम्बर। जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2026 का भव्य आयोजन 18 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में किया जा रहा है। जनजातीय समाज प्रमुखों के आतिथ्य में होने वाले इस गरिमामयी कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता रहेगी।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जगदलपुर के विधायक  किरण सिंह देव शामिल होंगे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री  केदार कश्यप और बस्तर के सांसद  महेश कश्यप अपनी गरिमामयी उपस्थिति होगी । इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पाण्डे, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष  रूपसिंह मंडावी, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी, जिला पंचायत बस्तर के उपाध्यक्ष  बलदेव मंडावी और नगर पालिक निगम जगदलपुर के अध्यक्ष  खेमसिंह देवांगन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इस आयोजन के दौरान जनजातीय संस्कृति, इतिहास और विकास की विविध झलकियाँ देखने को मिलेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत में जनजातीय क्रांतियों के नायकों एवं जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

सांस्कृतिक उल्लास को बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव के अंतर्गत पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा> वहीं क्षेत्र की उपलब्धियों को दर्शाती जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

समारोह के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। उक्त अवसर पर क्षेत्र के सभी नागरिकों को इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।


अन्य पोस्ट