बस्तर

24 क्विंटल धान से भरी पिकअप जब्त
19-Nov-2026 9:48 PM
24 क्विंटल धान से भरी पिकअप जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 19 नवम्बर। गुरुवार को करपावंड और मटनार के मध्य जांच दल ने अवैध रूप से धान ले जा रहे एक पिकअप वाहन को पकडक़र जब्त किया है।

जांच के दौरान पिकअप क्रमांक सीजी 07 एटी 0484 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 60 बोरी (कुल वजन 24 क्विंटल) धान लोड पाया गया। वाहन चालक द्वारा धान परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर इसे अवैध परिवहन माना गया। प्रशासनिक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंडी अधिनियम की धारा 19 के तहत धान सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना करपावंड की सुपुर्दगी में सौंप दिया है।


अन्य पोस्ट