बस्तर
रेखचंद ने विधायक निधि दो करोड़ के साथ एक महीने का वेतन दिया
02-May-2021 6:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 2 मई । कोरोना वायरस की महामारी से उपजे हालात से निपटने के लिए संसदीय सचिव व विधायक रेख चंद जैन ने अपनी विधायक निधि दो करोड़ रूपए के साथ ही अप्रैल महीने के वेतन को दान कर दी। इसके पूर्व पिछले साल भी उन्होंने अपने एक महीने का वेतन देकर कोरोना संकटकाल में सहयोग किया था। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना की दस्तक के साथ ही श्री जैन कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। जरूरतमंदों को राशन सामान उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशासन को दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन दान की एवं इस साल अप्रैल महीने की सैलरी भी दान की एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी को इंकावन हजार रुपए भी प्रदान किया इसके अलावा पिछले साल भी उन्होंने अपनी एक महीने की सैलरी दान की थी ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे