बस्तर
रवि रेसीडेंसी बनेगा कोरोना केयर सेंटर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
23-Apr-2021 9:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 23 अप्रैल। कलेक्टर रजत बंसल ने कल हटा ग्राउंड के पास स्थित रवि रेसीडेंसी का निरीक्षण किया। इस स्थान का उपयोग कोविड केयर सेंटर के रूप में किया जाएगा।
कलेक्टर ने यहां भर्ती होने वाले मरीजों के लिए बिस्तरों की क्षमता, स्वच्छता, पेयजल, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा की व्यवस्था आदि का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्द्रजीत चंद्रवाल, सहायक कलेक्टर सुरूचि सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


