बस्तर

डीईओ ने ली संकुल प्राचार्यों की बैठक
12-Mar-2021 9:09 PM
 डीईओ ने ली संकुल प्राचार्यों की बैठक

जगदलपुर, 12 मार्च। बस्तर ब्लॉक के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला बालक बस्तर में विकासखण्ड में नए बने संकुलों के प्राचार्यों की आवश्यक बैठक जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक अशोक पांडे की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसके तहत नई शिक्षा नीति व समग्र शिक्षा अभियान के तहत अब संकुलों की जवाबदारी समबन्धित क्षेत्र के प्राचार्य की होगी। जो न केवल बच्चों की नियमित उपस्थति को देखेंगे, बच्चों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा की भी जवाबदारी होगी। शालाओं में अब शाला समिति को भी सक्रिय करने की जवाबदारी होगी।

श्रीमती प्रधान ने बताया कि आने वाले समय में अब संकुल समन्वयक तीन काल खंड लेंगे, उन्हें अनिवार्य रूप से आश्रित शालाओं में अध्यापन करवाना होगा। एपीसी गणेश तिवारी ने शिक्षकों के साथ पीएलसी को सक्रिय रखकर किस प्रकार बेहतर कार्य करना है, इसकी जानकारी विस्तार से दी गई। अब सभी गांवों में भी प्रमुख स्थलों में प्रिंट रिच वातावरण तैयार करना है। बैठक में प्राचार्यों को संकुल हेतु 18 निर्देशों को विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर डीईओ भारती प्रधान, डीएमसी  अशोक पांडे, एपीसी गणेश तिवारी, बीईओ मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, एबीईओ सुशील तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, प्राचार्य रजनी झा, पीआर लाउत्रे, डी आर ध्रुव सहित सभी प्राचार्य व सीएसी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट