बस्तर

विकासखंड स्तरीय ‘बस्तर ओलम्पिक’ शुरू
13-Nov-2026 9:38 PM
विकासखंड स्तरीय ‘बस्तर ओलम्पिक’ शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 13 नवंबर। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित विकास खंड स्तरीय ‘बस्तर ओलम्पिक’ का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने विधिवत रूप से प्रतियोगिता की शुरुआत की।

इस अवसर पर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए श्रीमती कश्यप ने कहा कि बस्तर के युवाओं में अपार खेल प्रतिभा छिपी हुई है और बस्तर ओलम्पिक जैसे आयोजन उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन के पहले दिन विभिन्न खेल विधाओं के मुकाबलों को लेकर खिलाडिय़ों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में विकास खंड स्तर के विजेता खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

 इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य  निर्देश दीवान, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनीराम बघेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी अजय शतरंज, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री श्वेता वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन सहित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट