बस्तर

ड्राइवरों की बेमुद्दत स्टेयरिंग छोड़ो हड़ताल शुरू, पहिए थमे
12-Nov-2026 11:00 PM
ड्राइवरों की बेमुद्दत स्टेयरिंग छोड़ो हड़ताल शुरू, पहिए थमे

जगदलपुर, 12 नवंबर। गुरुवार से देशव्यापी स्टेयरिंग छोड़ो हड़ताल के तहत जगदलपुर के बस स्टैण्ड में बसों के पहिए थम गए। यहाँ से यात्री बस रायपुर, आंध्रप्रदेश, ओडिशा  और बस्तर के अंदरूनी इलाकों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं बस्तर में ड्राइवर सडक़ों पर उतर आए हैं। टोल नाकों पर चालकों ने गाडिय़ों को रोककर समर्थन की अपील की है। ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना और उनकी सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाना शामिल है। उनका कहना है कि ड्राइवरों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था जरूरी है।

 


अन्य पोस्ट