बस्तर
बाढ़ में डूबा राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का दफ्तर, धूप में सुखाई जा रही महत्वपूर्ण फाइलें
02-Oct-2026 6:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 2 अक्टूबर। बीते दिनों आई बाढ़ का असर अब भी सरकारी कार्यालयों में दिखाई दे रहा है। जगदलपुर के अनुविभागीय अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का कार्यालय भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया था। कार्यालय में कमर तक पानी भर जाने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें भीग गईं।
अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ के दौरान उसी रात कुछ महत्वपूर्ण फाइलों को कार्यालय से बाहर निकाल लिया गया था। वहीं, बची हुई फाइलों को अब धूप में जमीन पर रखकर सुखाया जा रहा है, ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।
बाढ़ के पानी से सरकारी दस्तावेजों को हुए नुकसान ने कार्यालयों की आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे