बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 27 सितंबर। बस्तर जिले में 3 दिन लगातार हुई बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। कई पारा-मोहल्लों में पानी भरने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।
इसी क्रम में तोकापाल जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी ने प्रशासनिक अमले के साथ ग्राम बड़े आरापुर और दुगनपाल के प्रभावित इलाकों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने जलभराव की स्थिति, प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में तोकापाल जनपद अध्यक्ष श्रीमती भण्डारी ने प्रशासनिक अमले के साथ ग्राम बड़े आरापुर और दुगनपाल के प्रभावित इलाकों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने जलभराव की स्थिति, प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार यशोदा केतारप, जनपद सीईओ श्रीमती नीलू टिर्की, नायब तहसीलदार गजेन्द्र कँवर, बड़े आरापुर के सरपंच मोहन कच्छ तथा दुगनपाल के सरपंच प्रेम भण्डारी सहित पटवारी, सचिव और कोटवार मौके पर मौजूद रहे।
प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश
जलभराव से घिरे परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक टीम ने संबंधित कर्मचारियों को प्रभावित लोगों को आवश्यकता पडऩे पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही गांव में बारिश और जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने को कहा गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी अपील की कि जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद- जनपद अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी ने कहा कि लगातार बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि हर गांव और हर परिवार की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जरूरतमंद ग्रामीणों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ी है। ऐसे में प्रशासन द्वारा प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए राहत एवं बचाव दल को सक्रिय रखा गया है और परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता जलभराव वाले इलाकों में फंसे लोगों की सुरक्षा, जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना और बारिश से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटना है।