बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 सितंबर। चित्रकोट क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल ने सोमवार को दरभा ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 167.30 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सडक़, पुलिया, सामुदायिक भवन एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों को ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विधायक विनायक गोयल ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों की आवश्यकता और स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सडक़, पुलिया, डोम शेड, रंगमंच, आहता निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और गांवों के विकास को नई गति मिलेगी।
दरभा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढोढरेपाल में रंगमंच निर्माण के लिए 2.00 लाख रुपए तथा शेड निर्माण के लिए 5.00 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत डिलमिली में डोम शेड निर्माण के लिए 20.00 लाख रुपए तथा छेपड़ागुड़ा में डोम शेड निर्माण के लिए 10.00 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य किए जाएंगे।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत काटाकांदा में 20.00 लाख रुपए की लागत से डोम शेड निर्माण, ग्राम पंचायत निलेगोंदी-बोदेनार में 10.00 लाख रुपए की लागत से डोम शेड निर्माण तथा ग्राम पंचायत छोटे पखनार में 20.00 लाख रुपए की लागत से डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
ग्राम पंचायत पखनार-1 में ग्रामीण आवागमन को सुगम बनाने के लिए 5.00 लाख रुपए की लागत से सीसी सडक़ निर्माण, 1.5 मीटर पुलिया निर्माण के लिए 3.80 लाख रुपए तथा 5.90 लाख रुपए की लागत से सीसी सडक़ निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।