बस्तर

पहली बार हुआ उमावि करीतगांव में रक्तदान महादान शिविर
03-Sep-2026 8:40 PM
पहली बार हुआ उमावि करीतगांव में रक्तदान महादान शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 3 सितंबर। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करितगांव, बकावण, बस्तर में पहली बार रक्तदान महादान शिविर का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे से सायं 04 बजे तक स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव बकावंड बस्तर में किया गया। ऐसा पहली बार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त स्वयंसेवकों द्वारा दो हफ्ते पहले पूर्ण रूप से जागरूकता अभियान एवं पूर्ण प्रचार प्रसार का कार्य किया गया था। इस अवसर पर स्वर्गीय बलिराम कश्यप स्मृति महाविद्यालय से चिकित्सक एवं उनकी टीम उपस्थित रही तथा रक्तदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एसएमडीसी अध्यक्ष सेजेस करीतगांव हेमन्त पांडे, मुख्य अतिथि चंद्रकांत देशमुख कार्यक्रम अधिकारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस बकावंड, एसएमसी अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, जश्केतन जोशी जनपद सदस्य एवं जय नारायण पाणीग्राही, व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल इरिकपाल, स्व. बलिराम कश्यप स्मृति महाविद्यालय की मेडिकल टीम डॉ.आरके नायक डॉ. कौशल्या साहू डॉ.कुलेश्वर दास डॉ. खिलेश पाणिग्रही ,डॉ. कौशल कुमार रात्रे, महेंद्र कुमार ,सुरेश पोयम ,रजनी कश्यप, स्मृता स्वामी , असीमा रूहा, दिनेश टाटी उपस्थित रहे। इसमें राजेंद्र कलिहारी व्याख्याता,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी एवं प्रचारक अलेक्जेंडर एम चेरियन , शासकीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र मालगांव के चिकित्सक डॉ. अर्पिता सिंह, तिलक पाणीग्राही, दीपिका साहू, मितानिन समूह का विशेष सहयोग रहा। जगदलपुर से आई रक्तदाताओं में दिनेश कृष्णानी की सुपुत्री प्रीषा कृष्णानी ने भी रक्तदान के ऊपर छोटा सा जागरूकता गीत प्रस्तुत किया।

रक्तदान करने वालों में समीर सेठिया, दिनेश कृष्णानी ,परमानंद बघेल, कमल ठाकुर ,मंगल राम कश्यप, मधुसुदन नेताम, लखीराम पटेल, भागवत कश्यप , बनमाली कश्यप , मुकेश साहू, लखेश्वर कश्यप ,पारितोष पाणिग्रही, गणेश कश्यप,बलराम बघेल ,शंभू बघेल ने महादान दिया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पूजा अर्चना की गई एवं विशिष्ट एवं मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प कुछ एवं पुष्प हार से किया गया से किया गया। तदुपरांत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव के प्रथम रक्तदाता के रूप में कक्षा 12वीं के बलराम बघेल जो की 18 साल से ऊपर के हैं पहली बार रक्तदान किया।

इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी एवं समस्त स्वयंसेवकों में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं दर को दूर करना है। स्वयंसेवकों के अंदर बनी जागरूकता के माध्यम से या हर ग्राम में पूर्ण रूप से हर युवा पीढ़ी तक फैलेगा और उन्हें भी जागरूक करेंगे हर गांव के सदस्य इस जागरूकता की मशाल को अपने अंदर जलाकर पूरे गांव को इस जागरूकता से प्रजवलित करेंगे। अंत में घाटलोहंगा के मिथुन बघेल द्वारा हस्त निर्मित स्मृति चिन्ह विशिष्ट स्थिति ,मुख्य अतिथि एवं पूरे मेडिकल टीम को संस्था प्रमुख प्राचार्य महोदय एवं समस्त स्वयंसेवकों द्वारा सप्रेम भेंट किया गया।

शिविर में मालगांव, उलनार , करीतगांव, कुरुषपाल, बाजावंड, अंतागढ़ एवं जगदलपुर शहर सहित विभिन्न स्थानों से लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। शिविर में 15 से अधिक लोगों ने स्वेच्छापूर्ण रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल प्रस्तुत की।

इस आयोजन से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री राहुल सिंह ठाकुर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी वाणी हुमने, लोकेश्वर निषाद, इंद्रजीत साहु एवं समस्त स्वयंसेवकों ने सेवा-भावना, सामाजिक जागरूकता एवं उत्साह का संचार किया। सभी स्वयंसेवकों ने पूरे मनोयोग से अपनी सहभागिता निभाई और रक्तदान जैसे महत्त्वपूर्ण सामाजिक कार्य के प्रति लोगों को प्रेरित किया।


अन्य पोस्ट