बस्तर
सब बहा ले जाएगी इंद्रावती...
28-Aug-2026 3:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 28 अगस्त। पिछले दिनों हुई बारिश से इंद्रावती नदी के पानी का जल स्तर देखते ही बनता है। लोग बढ़ते जलस्तर का पानी देखने चित्रकोट जलप्रपात आए। यहां आए लोगों ने देखा -एक बुजुर्ग महिला अपने साथ प्लास्टिक की बाल्टी में बहुत सा कचरा इंद्रावती नदी में फेंक रही थी, पूछने पर बताया -सब बहा कर ले जाएगी इंद्रावती...।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों स्थानीय प्रशासन द्वारा चित्रकोट जलप्रपात एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर कचरे का निपटान किया गया था। वहीं नदी में कचरा फेंकने का मामला सामने आया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे