बस्तर
स्वास्थ्य की जानकारी लेकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के ऑपरेशन के पश्चात उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने एवं कुशलक्षेम जानने के लिए दिल्ली पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट की गई। इस दौरान उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में जानकारी लेते हुए शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की गई। इस अवसर पर जगदलपुर महापौर संजय पांडे, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, रोटरी अध्यक्ष मनोज थॉमस एवं समाजसेवक विवेक जैन उपस्थित रहे।
सभी ने मां दंतेश्वरी एवं भगवान से प्रार्थना करते हुए किरण सिंह देव के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जल्द ही पूरी ऊर्जा के साथ पुन: जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होंगे।