बस्तर

बस्तर सांसद का राजस्थान दौरा
08-Aug-2026 10:14 PM
बस्तर सांसद का राजस्थान दौरा

जगदलपुर, 8 अगस्त। राजस्थान प्रवास के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर एवं लगभग 800 वर्ष पुराने रिवालाधाम स्थित प्राचीन कृष्ण मंदिर के दर्शन किए।

इस दौरान उन्होंने कोटपुतली में स्वामी गणेशानन्द जी महाराज द्वारा संचालित गुरुकुल, गौशाला एवं आयुर्वेदिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद किया। सांसद श्री कश्यप ने कहा कि गुरुकुल परंपरा भारत की प्राचीन और गौरवशाली शिक्षा व्यवस्था की पहचान है। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय प्राचीन भारत में विश्वस्तरीय शिक्षा के केंद्र रहे हैं, जहां विदेशों से भी विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने आते थे।


अन्य पोस्ट