बस्तर

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान कल
01-Aug-2026 9:46 PM
नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान कल

जगदलपुर, 1 अगस्त। जगदलपुर में रविवार 2 अगस्त को शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर द्वारा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रात: 10 बजे से कालीपुर परिसर स्थित एमबीए भवन में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  के देशव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसके साथ ही उपस्थित जनसमूह द्वारा राष्ट्रव्यापी नशामुक्ति की शपथ ग्रहण की जाएगी। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप होंगे।

वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय शिरकत करेंगे।

इस गरिमामयी आयोजन की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा की जाएगी।  पीएम-उषा और राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के समन्वयक सह-प्राध्यापक डॉ. संजीवन कुमार एवं निवेदक कुलसचिव डॉ. राजेश लालवानी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेटों और आम नागरिकों से इस अभियान में शामिल होकर बस्तर को नशामुक्त बनाने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।


अन्य पोस्ट