बस्तर

एटीएम मशीन में तोडफ़ोड़ कर चोरी की कोशिश
20-Jul-2026 11:01 PM
एटीएम मशीन में तोडफ़ोड़ कर चोरी की कोशिश

जगदलपुर, 20 जुलाई। नगरनार थाना क्षेत्र के नगरनार चौक पर स्थित एक एटीएम में बीती रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोडफ़ोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया। सुबह ग्रामीणों द्वारा मशीन की स्थिति देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात की है। अज्ञात आरोपियों ने एटीएम कक्ष में प्रवेश कर मशीन के बाहरी हिस्से में तोडफ़ोड़ की और राशि निकालने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी मशीन के भीतर स्थित कैश बॉक्स को खोलने या क्षतिग्रस्त करने में असफल रहे, जिसके कारण एटीएम में रखी नकदी सुरक्षित है।

घटना की सूचना मिलते ही नगरनार थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान स्थापित करने के लिए एटीएम बूथ और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में एटीएम मशीन को निशाना बनाए जाने का यह पहला मामला है। पुलिस मामले की वैधानिक विवेचना कर रही है।


अन्य पोस्ट