बस्तर
सोनम वांगचुक का समर्थन करने बस्तर से युवाओं का दल रवाना
18-Jul-2026 10:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 18 जुलाई। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का नैतिक समर्थन करने बस्तर से भी युवाओं का दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। गुरुवार को फरसागुड़ा निवासी कमला नेताम व प्रज्ञा मंडावी के नेतृत्व में दर्जन भर युवा नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
कमला ने बताया कि वांगचुक ने नीट परीक्षा में हुई अनियमितताएं व घोटाले के विरोध में शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग की है। उनकी मांग युवाओं वह देश हित में जायज है, इसलिए वे उनका नैतिक समर्थन करने आपस में चंद्दा कर दिल्ली जा रहे हैं। कमला ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे पेपर लीक होने व प्रतियोगी परीक्षाओं में घोटाले बंद करने संघर्षरत हों।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे