बस्तर

लूट का आरोपी गिरफ्तार
11-Jul-2026 10:51 PM
लूट का आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 11 जुलाई। बस्तर पुलिस ने लूट करने वाले एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा मोबाइल फोन बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेटगुड़ा निवासी प्रार्थी रोशन ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 जून को वह आसना से पनारा पारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूल के पास खड़े अनिल बघेल ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जेब से 1,500 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पनारा पारा निवासी आरोपी अनिल कुमार बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थी के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल बघेल पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है और वह क्षेत्र का आदतन बदमाश है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने 11 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट