बस्तर

विधिक साक्षरता शिविर
07-Jul-2026 9:54 PM
विधिक साक्षरता शिविर

जगदलपुर, 7 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जगदलपुर द्वारा प्लान ऑफ एक्शन के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, जमावाड़ा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गोविंद नारायण जांगड़े, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता कश्यप रहीं। विद्यालय परिवार द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

शिविर में छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कानूनी सहायता, कानूनी सलाह, बाल अपराध, बाल मजदूरी, शिक्षा का अधिकार एवं मौलिक अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा पैरालीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा।


अन्य पोस्ट