बस्तर
निवर्तमान आईजी सुंदरराज पी. व नव पदस्थ आईजी बद्रीनारायण मीणा का सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 3 जुलाई। बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित प्रेरणा सभाकक्ष में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा वन मंडलाधिकारी शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत में निवर्तमान आईजी सुंदरराज पी. एवं नव पदस्थ आईजी बद्रीनारायण मीणा का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। अधिकारियों ने सुंदरराज पी. के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की तथा नव पदस्थ आईजी बद्रीनारायण मीणा का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
समीक्षा बैठक में सभी जिलों के अधिकारियों ने परिचयात्मक जानकारी देते हुए अपने-अपने जिले में संचालित नवाचारों, विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की प्रगति तथा प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इसके साथ ही प्रत्येक जिले का संक्षिप्त परिचय देते हुए स्थानीय परिस्थितियों, उपलब्धियों और प्रमुख प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया गया।
कमिश्नर श्री सिंह ने बैठक के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा नवाचारों को सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले विषयों को बेहतर प्रशासनिक समन्वय और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से बस्तर संभाग के समग्र विकास को नई गति दिया जाए।