बस्तर
कहा जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़े हैं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 1 जुलाई। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एमबीबीएस कर रहे 2024 बैच के छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया। उनका कहना था कि मेकाज में आने वाले मरीजों को जब भी रक्त की जरूरत पड़ेगी, वे हमेशा तत्पर खड़े हैं और समय-समय पर इसी तरह कैम्प लगाकर रक्तदान करेंगे।
एमबीबीएस बैच के छात्र कृष अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान महादान होता है, डॉक्टर्स डे पर सभी ने मिलकर रक्तदान करने का फैसला किया, जिससे किसी भी जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त मिल सके। वहीं इस अभियान से और भी लोग जुड़े, जिससे कि किसी की समय पर मदद मिल सके।
वहीं कविता बजाज ने बताया कि रक्तदान करना अच्छी बात है। उन्होंने कहा- अगर किसी मरीज की जान बचाने के लिए अगर आधी रात भी रक्त की जरूरत पड़ेगी तो 2024 बैच हमेशा उन मरीजों की जान बचाने के लिए खड़े रहेंगे।
वहीं सभी डॉक्टरों को इस दिन की बधाई भी दी।
रक्तदान करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को रक्तदान करने के उपरांत सर्टिफिकेट भी दिया गया।