बस्तर

लाखों का गांजा जब्त, 2 तस्कर बंदी
28-Jun-2026 10:20 PM
लाखों का गांजा जब्त, 2 तस्कर बंदी

ओडिशा से हरियाणा ले जा रहे थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 28 जून। बस्तर जिले की नगरनार पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31.880 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 94 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर हरियाणा ले जाने की फिराक में थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना नगरनार पुलिस टीम ने धनपुंजी आरटीओ नाका के पास एनएच-63 रोड पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। दोनों आरोपी उड़ीसा से जगदलपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखे आर्मी कैमोफ्लाईज कलर के दो पिठ्ठू बैग से 6 पैकेट में भरा कुल 31.880 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने एक पुराना मोबाइल फोन और 490 रुपये नगद भी जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिओम पांचाल (34 वर्ष) और संदीप पांचाल (37 वर्ष) दोनों  निवासी जिला जींद, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में की गई।


अन्य पोस्ट