बस्तर

मां की शिकायत पर चाकू लहरा गुंडागर्दी करते बेटा गिरफ्तार
25-Jun-2026 3:21 PM
मां की शिकायत पर चाकू लहरा गुंडागर्दी करते बेटा गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 25 जून। बस्तर पुलिस ने चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा करने और गुंडागर्दी करने वाले एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना बोधघाट क्षेत्र निवासी पोलूस नाथ ने शराब के नशे में घर के बाहर आकर धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की।

मामले की रिपोर्ट आरोपी की मां सत्यनाथ द्वारा थाना बोधघाट में दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस तथा 25(1-ख) और 27(1) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पोलूस नाथ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट