बस्तर
नीट परीक्षा का कलेक्टर- एसपी ने किया निरीक्षण
21-Jun-2026 9:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 21 जून। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और काकतीय पीजी कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। जिले के चार केंद्रों में आयोजित परीक्षा में 1467 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1292 परीक्षार्थी शामिल हुए और 175 अनुपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे