बस्तर

बिना नंबर, 3 सवारी, लाइसेंस की शुरू हुई चेकिंग
18-Jun-2026 4:33 PM
बिना नंबर, 3 सवारी, लाइसेंस की शुरू हुई चेकिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 18 जून।  यातायात पुलिस के द्वारा 3 दिन पहले मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न के खिलाफ अभियान जो छेड़ा था, उसके अंतर्गत सभी को नष्ट कर दिया था। वहीं फिर से 3 सवारी, बिना नंबर व मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाते हुए 30 के लगभग गाडिय़ों को पकड़ा गया। सभी को यातायात विभाग लाया गया और  कार्रवाई की गई।

शहर में इन दिनों बड़ी संख्या में युवाओं के द्वारा 3 सवारी, बिना नंबर की गाडिय़ां व लाइसेंस के बिना गाडिय़ों को दौड़ाते हुये दिखाई दे रहे हंै। वहीं इन वाहन चालकों के लापरवाही के चलते कई बार बड़ी घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं।

ज्ञात हो  कि 3 दिन पहले धरमपुरा मार्ग में युवकों की बाइक ने एक महिला को ठोकर मार दी थी। इस हादसे में महिला के ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं युवकों को चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती भी किया गया था।

 इस मामले में डीएसपी यातायात संतोष जैन का कहना है कि जो भी यातायात नियमों की अनदेखी करने के साथ ही नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट