बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 12 जून। बस्तर पुलिस ने च्च्ञ्जह्म्ड्डष्द्म क्चड्डष्द्म ङ्घशह्वह्म् क्कह्म्शश्चद्गह्म्ह्ल4ज्ज् अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 से अधिक गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में साइबर सेल, थाना कोतवाली, बोधघाट, बस्तर और नगरनार पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार तथा उप पुलिस अधीक्षक साइबर अमित देवांगन के मार्गदर्शन में गठित टीम ने तकनीकी सहायता से गुम मोबाइलों की खोज कर उन्हें बरामद किया।
शुक्रवार को त्रिवेणी परिसर, जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने बस्तर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा और गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


