बस्तर

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में सुरेश गुप्ता जिला बस्तर के मुख्य आयुक्त
11-Jun-2026 3:20 PM
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में सुरेश गुप्ता जिला बस्तर के मुख्य आयुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 11 जून। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला बस्तर में सुरेश प्रसाद गुप्ता को जिला मुख्य आयुक्त का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर स्काउट-गाइड परिवार में हर्ष का वातावरण है।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत सुरेश गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे एवं भाजपा संगठन को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले में स्काउट-गाइड आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने, विद्यालयों में नई इकाइयों के गठन, युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने तथा सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त दशरु राम यादव, जिला मुख्यालय आयुक्त मनोज महापात्र, जिला सचिव नितेश देवांगन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त जेपी पाठक, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) मीरा हिरवानी, ब्लॉक सचिव राजकिशोर तिवारी तथा गाइडर श्रीमती जयंती लोहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सुरेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में जिला बस्तर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों का और अधिक विस्तार होगा तथा युवाओं में सेवा, संस्कार और नेतृत्व के मूल्यों को नई दिशा मिलेगी।-


अन्य पोस्ट