बस्तर

कोर्ट परिसर से बाइक पार
03-Jun-2026 9:51 PM
कोर्ट परिसर से बाइक पार

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 3 जून। जिला न्यायालय से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार करते हुए मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।

बोधघाट थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि 25 अप्रैल को प्रार्थी निरंजन बिसोई ने थाना बोधघाट आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 अप्रैल को वह न्यायालय परिसर के पार्किंग में अपना मोटर सायकल को खड़ा करके न्यायालय में काम कर रहा था, काम खत्म करने के बाद घर जाने के लिए पार्किंग में पहुँचा तो देखा कि मोटर सायकल को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करके ले गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर एक टीम के द्वारा सीसीटीवी कैमरा से संदेही को खोजबीन किया गया। इस दौरान एक संदेही अशोक ठाकुर ग्राम लामनी ठोठापारा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा मोटरसाइकिल को चोरी करने की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने आरोपी के पास से मोटर सायकल को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट