बस्तर

सुशासन तिहार: बड़े आरापुर में जन समस्या निवारण शिविर, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
03-Jun-2026 9:48 PM
सुशासन तिहार: बड़े आरापुर में जन समस्या निवारण शिविर, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 3 जून। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत तोकापाल विकासखंड के ग्राम बड़े आरापुर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों का निराकरण करने के साथ-साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक शासकीय योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं और सुझावों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और शासन की सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।इसके साथ उन्होंने बस्तर मुन्ने, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान, राजस्व संबंधित कार्यों, पशुधन विकास, कृषि विभाग के योजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति तथा योजनाओं का लाभ के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की ।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान स्कूली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी, एनआरएलएम के महिला समुहों को चेक वितरण, पशु पालन विभाग के हितग्राहियों को योजना का लाभ, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्न प्रसन, गोद भराई की रस्म अदा की गई।


अन्य पोस्ट