बस्तर

स्कूटी में शराब खपाने जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
30-May-2026 10:19 PM
स्कूटी में शराब खपाने जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर,  30 मई। जिला बस्तर की थाना भानपुरी पुलिस ने एक आरोपी को अवैध अंग्रेजी शराब और एक एक्टिवा वाहन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना भानपुरी में  आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति कत्था रंग की एक्टिवा में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री के उद्देश्य से बड़े आमाबाल की ओर से भानपुरी ला रहा है। सूचना पर थाना भानपुरी की टीम ने बेडागुड़ा चौक, चित्रकोट मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम संजय कुमार गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता निवासी बाजार पारा भानपुरी बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके पर शराब एवं वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट