बस्तर

कांकेर के जंगल से नक्सल डंप बरामद
29-May-2026 11:22 PM
कांकेर के जंगल से नक्सल डंप बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 29 मई। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टाकाल-गोमे के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत अहम सफलता मिली है।

आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., डीआईजी बीएसएफ दीपक तिवारी, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा एवं 40वीं वाहिनी बीएसएफ के सेनानी रणधीर सिंह गिल के निर्देश में चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम ने सघन सर्चिंग करते हुए नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डम्प बरामद किया।

सुरक्षा बलों ने बीडीएस टीम की सावधानीपूर्वक जांच के बाद डम्प को खोला गया। जहां से 29 लाल कपड़े के पैकेट बरामद हुए, जिनकी कुल लंबाई लगभग 580 मीटर बताई गई है। इसके अलावा काले रंग के ढीले कपड़े के दो टुकड़े भी जब्त किए गए। बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने सुरक्षित कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कांकेर पुलिस के अनुसार नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट