बस्तर
कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर किया सघन जनसंपर्क
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 28 मई। इंदिरा वार्ड में होने वाले उपचुनाव को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा वार्ड में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत जनसंपर्क व प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के पूर्व महापौर जतिन जायसवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी के पक्ष में चुनाव प्रचार का मोर्चा पूरी मजबूती के साथ संभाल लिया है। अलसुबह से ही उन्होंने वार्ड में उतरकर सघन जनसंपर्क अभियान का शंखनाद किया।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ इंदिरा वार्ड के विभिन्न इलाकों और गलियों में भ्रमण किया। उन्होंने वार्डवासियों के घर-घर जाकर मतदाताओं से आत्मीय संवाद करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी को भारी बहुमत से विजयी बनाने हेतु अपील की। इस डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान को वार्डवासियों का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है साथ ही वार्ड के बुजुर्गों का आशीर्वाद, महिलाओं और युवाओं का भारी जनसमर्थन कांग्रेस को प्राप्त हो रहा है। इस जनसंपर्क के दौरान जिला उपाध्यक्ष अतिरिक्त शुक्ला, महामंत्री विजय सिंह, रोजविन दास, संदीप दास, ज्योति राव, पार्षद कैलाश नाग, रंगा राव आदि मौजूद रहे।


