बस्तर
निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णा ठाकुर ने वापस लिया नामांकन
21-May-2026 9:42 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 20 मई। नगर निगम चुनाव के तहत इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 16 से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णा ठाकुर ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के मार्गदर्शन में कृष्णा ठाकुर ने कलेक्टोरट पहुंचकर अपना नामांकन फॉर्म वापस लिया।
इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में महापौर संजय पांडेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, अमरचंद्र सांखला, नरेंद्र पाणिग्रही, शशि रथ, शशिनाथ पाठक, सूरज श्रीवास्तव एवं महेश सिंह ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


